The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नवा रायपुर के किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर राहुल गांधी से मिलने साईंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे

Spread the love

रायपुर। राहुल गांधी से मिलने ट्रैक्टर पर नवा रायपुर के किसान निकलेंगे। दरअसल राहुल गांधी से मिलने के लिए पत्र लिखकर वक्त मांगा है। अब मिलने का समय नहीं मिलने पर किसान ट्रैक्टर से नवा रायपुर से पुराने रायपुर की ओर कूच करेंगे। बता दें कि सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए राज्य के अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी योजना के लिए पात्र 3 लाख 55 हजार भूमिहीन कृषक मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों राशि अंतरण करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *