The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhUncategorized

वृद्धाश्रम में मनाई गई स्व.पंडित जालपा प्रसाद तिवारी की 10 वीं पुण्यतिथि

Spread the love

राजिम । अंचल के सर्वकालिक राजनैतिक व सामाजिक व्यक्तित्व स्व.पं.जालपा प्रसाद तिवारी की 10 वीं पुण्यतिथि आज वृद्धाश्रम(माना कैंप) में वृद्ध निराश्रित जन के बीच उनके परिजन राकेश तिवारी,रश्मि तिवारी,सरस शर्मा,पंकज शर्मा, अंकिता शर्मा,रवि तिवारी और ॠषिता तिवारी की उपस्थिति में मनाया।
आज से पाॅच साल पहले स्व. पं.जालपा प्रसाद तिवारी की पुण्य स्मृति में उनके सामाजिक कल्याणकारी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उनके ही नाम पर जे.पी. फाउंडेशन की शुरुआत की गई थी।
जे पी फाउंडेशन के संस्थापक राकेशतिवारी ने इस अवसर पर कहा कि वे अपने पिता के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करते हुए जन व समाज सेवा के मूल्यों को अपनाकर सक्रिय राजनीति में सहभागिता कर रहे हैं और जे.पी.फाउंडेशन के माध्यम से अपने महामानव पिता के उद्देश्यों को लोगों के करीब पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।
”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *