The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रसोई घर में छुपा बैठा था कोबरा सांप, बच्चा जा रहा था देखने , मां ने देखते ही बच्चे को किया दूर

Spread the love

कोरबा । कोरबा मुख्यालय से लगभग 17 किलोमिटर दूर कुर्रुडीह गांव के एक मकान में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब मां ने देखा रसोई घर में बैठा नाग साप के क़रीब उसका बच्चा खड़ा था, बिना देरी किए मां ने बच्चे को साप से दूर किया साथ ही घर से बाहर निकल आस पास के लोगों को साप होने की जानकारी दी, पड़ोस में रह रहे सूर्यप्रकाश मरावी ने बिना देरी किए 112 टीम को इसकी जानकारी दी जिसके बाद 112 के सिपाही ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी, उस वक्त सारथी नोनबिर्रा में ही कुछ काम को लेकर पहले से ही मौजूद थे,112 की टीम ने जितेंद्र सारथी को लेने के लिए रवाना हो गई, फिर कुछ देर बाद मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया उस वक्त कोबरा फन फैलाए बैठा था और बहुत गुस्से में था जिसको बड़ी सावधानी से बाहर लाया गया फिर डिब्बे में बंद किया गया तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली साथ ही लोगों को बताया गया जब भी साप निकले या सर्प दंश की घटना हो 8817534455 पर जानकारी दे सकते हैं, हमारी टीम मदद के लिए हर पल समर्पित रहती हैं, साथ ही सर्प दंश होने पर झाड़ फूक न करवा कर जिला अस्पताल जाने की सलाह दी अक्सर गावों में सर्प दंश से मौत का कारण झाड़ फूक होता हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने पर सभी ने जितेंद्र सारथी के साथ 112 टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

“बी.एन यादव की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *