Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रक्षाबंधन मनाने गए स्वास्थ्य कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर नकदी रुपए सहित अन्य सामान चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

भिलाई । दुर्ग जिले के कुमारी थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत व्यक्ति के मकान का ताला तोड़कर नकदी रुपए एवं टीवी मिक्सी साड़ी सहित अन्य सामान चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 9 शिवनगर कुम्हारी निवासी रोशन लाल साहू 44 वर्ष ने कुम्हारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 11 अगस्त को अपने मकान में ताला लगाकर रक्षाबंधन मनाने ग्राम हल्दी जिला बालोद गया था, 15 अगस्त को रक्षाबंधन मनाकर वापस कुम्हारी आवास आया तब मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर कमरे का सारे सामान बिखरा हुआ पड़ा था लॉकर में रखा 10 हजार रुपए एवं टीवी,साड़ी, मिक्सी तथा अन्य सामान चोरी हो गए थे। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor