The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्कूली छात्रा को बस ने रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। जिले में एक यात्री बस ने स्कूली छात्रा को ठोकर मार दी। छात्रा बुरी तरह से घायल बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक छात्रा साइकिल से संबलपुर स्कूल जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार यात्री बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। बस की ठोकर से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। उल्लेखनीय है कि यहां नेशनल हाईवे 30 पर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जारी है। जिसके चलते जगह -जगह पर रूट डायवर्ट किया गया है। सड़क पर ही जगह-जगह निर्माण सामग्री भी बिखरे पड़े हैं। इन्हीं सब के चलते यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन आज आस – पास के ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। जाम की खबर मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर लोगों को समझााने और रास्ता खुलवाने की कोशिशों में लग गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor