The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पाटन के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के पुत्र का आशीर्वाद समारोह कल

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और ख्याति वर्मा रविवार को परिणय सूत्र में बंध गए। नया रायपुर में भव्य रूप से शादी समारोह आयोजित हुआ। इसके बाद अब 8 फरवरी को पाटन में दुर्ग जिले के रहवासियों के लिए पुत्र व पुत्र वधू के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जा रहा है। सर्किंट हाउस स्थल में भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है। यहां चल रही तैयारियों का जायजा लेने पिछले दिनों खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गए थे। उन्होंने आशीर्वाद समारोह स्थल मुआयना कर कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए थे। जिला प्रशासन यहां की चाक-चौबंद व्यवस्था करने में लगा हुआ है। समारोह में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए दुर्ग पुलिस ने भी तगड़े इंतजाम किए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor