The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

2 युवकों ने नकली पुलिस बनकर महिला को लाखों का चूना लगाया

Spread the love

भिलाई। भिलाई में रहने वाली एक महिला को 2 युवकों ने नकली पुलिस बनकर लाखों का चूना लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि वार्ड 34 काली माता पंडरी रायपुर निवासी सावित्री शर्मा अपने बेटे जयकुमार शर्मा के घर पदुमनगर भिलाई-3 आई थी। 6 फरवरी को सावित्री शर्मा अपने पोते के साथ पदुम नगर स्थित शिव मंदिर दर्शन करने गई थी। मंदिर से वापस लौटते वक्त 2 बाइक सवार युवकों ने खुद को पुलिस बताकर महिला को झांसा दिया। 2 युवकों ने खुद को पुलिस बताकर सावित्री शर्मा से कहा कि 2 दिन तक सोने की जेवारत नहीं पहनना है। जिसके बाद महिला ने दोनों हांथ के कंगन और गले की चैन उतारकर दे दी। दोनों आरोपियों ने उसी वक्त झोल करते हुए कागज की पुड़िया में गहने डालकर दे दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *