The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

देवर-भाभी की फांसी पर लटकती मिली लाश,कारण प्रेम प्रसंग

Spread the love

सूरजपुर । रामानुजनगर थाना क्षेत्र में युवक और महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव एक ही पेड़ से मंगलवार सुबह लटके मिले। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। ग्राम रामपुर निवासी अनीता सिंह (32 वर्ष) सोमवार रात कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटी।मंगलवार सुबह गांव के ही एक युवक ने अनीता और उसके देवर शिवा सिंह (22 वर्ष) का शव महुआ पेड़ से लटका देखा। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। देवर शिवा सिंह से अनीता उम्र में 10 साल बड़ी थी । दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल ​रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को भी लग गई थी। ऐसे में आशंका है कि लोकलाज के भय से दोनों ने जान दे दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया और पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor