The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुठभेड़ में शहीद असिस्टेंट कमांडेंट का शव जगदलपुर अस्पताल लाया गया,नक्सलियों ने जवान के बाइक को किया आग के हवाले

Spread the love

जगदलपुर। बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में हुई मुठभेड़ में शहीद असिस्टेंट कमांडेंट का शव जगदलपुर डिमरापाल अस्पताल लाया गया है। शव के पोस्टमार्टम के बाद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को चॉपर के माध्यम से जवान के गृह ग्राम झारखंड के लिए रवाना करेंगे। घायल जवान अप्पाराव को बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। बता दें कि बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ-168 के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए। शहीद कमांडेंट झारखंड के निवासी हैं।मुठभेड़ के बाद माओवादियों ने जवान के मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। वहीं गोली लगने से एक जवान अप्पाराव घायल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *