The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कटार और धारदार चाकू के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। गोलबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत लोहार गली स्थित पुराना चीर घर पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी रवि श्रीवास्तव ऊर्फ रवि पिता राजू श्रीवास्तव 21 वर्ष निवासी गली नं0 02 वर्मा किराना स्टोर के सामने भरत नगर गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 24/2022 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। पुरानी बस्ती में भी कार्रवाई – थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत कुशालपुर स्थित रिंग रोड़ पास हाथ में कटार लेकर लहराते हुए आम लोगों को आतंकित करते आरोपी नरेन्द्र कुमार यादव पिता स्व0 राम प्रसाद यादव 23 वर्ष निवासी नवदुर्गा डेयरी नीड्स पहाड़ी चैक गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग कटार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 46/2022 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *