The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस का फरार वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान लगभग 170 गिरफ्त में, कई की हुई मौत

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। स्थायी व फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान कार्यवाही में राजनांदगांव पुलिस के अलग-अलग थानों के 25 टीम में सैकड़ों अधि./कर्म. थे शामिल। जिले के विभिन्न अपराधो के कुल 160 स्थायी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा दिनांक 12.02.2022 को राजनांदगांव पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्थायी वारंटो की तामिली के निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के पर्यवेक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक व समस्त एस.डी.ओ.पी. के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाना के बलों के साथ स्थायी वारंटों की तामिली हेतु फरार वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया, इस अभियान के तहत् विभिन्न अपराधों में न्यायालय से जारी स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट के कुल 160 वारंटों की तामिली की गई एवं आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया। इस अभियान में राजनांदगांव पुलिस की 25 टीम विभिन्न क्षेत्रों में वारंटियों की पतासाजी कर रही है आने वाले दिनों में स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की संख्या 200 से पार होने की संभावना है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor