The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांव के दबंगों ने बकरी चरवाहे के घर में दिनदहाड़े आग लगा दी,9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

कवर्धा। वनमंत्री मोहम्मद अकबर के गृृह जिले में दबंगों का राज चल रहा है। कबीरधाम जिले में मामूली बात पर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। गांव के दबंगों ने बकरी चरवाहे के घर में दिनदहाड़े आग लगा दी। आगजनी से घर का एक हिस्सा पूरा जल गया है। बकरी बांधने वाले स्थान में ज्यादा नुकसान हुआ है। किस्मत अच्छी रही कि समय रहते पुलिस पहुंच गई। नहीं तो जनहानि हो सकती थी। दंबगों की इस हरकत के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।घटना सोमवार की रात को कुंडा थाना क्षेत्र के गजरी नवागांव की है। यहां रहने वाले गोपाल यादव की गांव के कुछ लोगों से बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की 20 से 25 की संख्या में दबंगों ने बकरी चरवाहे के घर व बकरी बांधने के कमरे में आग लगा दिया। घर में जमकर पथराव भी किया गया। घटना की जानकारी तत्काल कुंडा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंची। जैसे-तैसे लोगों को घर से बाहर निकाला गया। बकरी बांधने की जगह पूरी तरह जल गया है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद व अन्य खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह ने बताया कि विवाद वाले मामले में 9 लोगों के खिलाफ नामजद तथा अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुंडा पुलिस ने धारा 147, 148, 294, 506, 436 के तहत अपराध पंजीबद्व किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस विवेचना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में माहौल शांत है। एहतियातन जवानों की तैनाती गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *