The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नशे की तस्करी को रोकने के लिए दुर्ग पुलिस ने नारकोटिक्स सेल का किया गठन

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा ने नशे के अवैध कारोबार को रोकने और उसकी तस्करी के खिलाफ दुर्ग के पुलिस अफसरों की खास नारकोटिक्स सेल का गठन किया है। यह विशेष टीम डीएसपी क्राइम नसरउल्लाह सिद्धकी के मार्गदर्शन में काम करेगी। इस टीम ने तीन टीआई रैंक के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जो नशे के अवैध धंधों के खिलाफ काम करेंगे।गुरुवार देर शाम एसएसपी बीएन मीणा ने इसका आदेश जारी किया। दुर्ग की नारकोटिक्स सेल में कुल 9 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को रखा गया है। टीम में डीएसपी सहित साइबर सेल टीआई गौरव तिवारी, छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन,सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव, साइबर सेल के एसआई पूर्ण बहादुर, थाना भिलाई नगर से आरक्षक अनूप शर्मा, कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग से आरक्षक तुलेश्वर राठौर, पुरानी भिलाई थाना से आरक्षक रिंकू सोनी और सुपेला थाना से सिपाही पन्ने लाल को शामिल किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *