Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राज्यपाल अनुसुईया उइके के कुलपति बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया पलटवार

Spread the love

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थानीय कुलपति का मुद्दा सियासी हो चला है। राज्यपाल अनुसुईया उइके के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्यपाल जी सब करें,बस राजनीति न करें। यह छत्तीसगढ़ की हित में नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ियों की मांग का समर्थन करते हैं। राज्यपाल हमारे हैं, वे हमारे संवैधानिक प्रमुख हैं। क्या हम अपनी मांग नहीं रख सकते हैं। गौरतलब है कि राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शुक्रवार को विश्वविद्यालयों में स्थानीय कुलपतियों की मांग पर कहा था कि कुलपति नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल का है। राज्य के 14 में से 9 में स्थानीय कुलपति हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor