The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजिम माघी पुन्नी मेला में पहुंचने लगे नागा साधु

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में श्रीलोमश ऋषि आश्रम में विभिन्न आखाड़ों के नागा-साधु, संत आए हुए है। जिसमें सनतपुरी जुन्ना अखाड़ा बड़ा हनुमान घाट काशी मोहन कार्तिक पुरी ओकोश्वर विध्यांचल पर्वत मध्यप्रदेश सचिदानंद गिरी सिद्धीविनायक आश्रम नवागांव धमतरी दिगम्बर जनकपुरी श्रीपंचदशानाम जुना अखाड़ा से नागा साधु बाबा आश्रम मे अपनी धुनी रमाय बैठे हुए है। उल्लेखनीय हैं कि कोविड संक्रमण के कारण इस बार साधु-संतों को विशेष रूप से आमंत्रित नहीं किया गया है, लेकिन मेला में आने वाले सभी संतों का स्वागत किया जा रहा है। ये संत श्रद्धालुओं को राख की भभूति से तिलक लगाकर आशीर्वाद दे रहे हैं। काशी जूना अखाड़ा से आए सनतपुरी महाराज ने बताया कि वे 18 साल से राजिम मेला में रहे है। मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और प्रशासन का अच्छा स्नेह मिलता है। इसलिए छत्तीसगढ राज्य हमारे आशीर्वाद से समृद्धि शाली हो रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor