The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मारी टक्कर,एक की मौत,एक घायल

Spread the love

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ के टुण्डरी गांव में एक अज्ञात ट्रेलर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी ​है। जिससे स्कूटी में सवार महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर मौजूद है। हादसे की वजह से रोड के दोनों साइड लंबा जाम लग गया है। मृतक का नाम भागमती बंजारे 35 वर्ष बताया जा रहा और घायल का नाम बिंदिया टंडन 32 वर्ष दोनों आंगन बाड़ी कार्यकर्ता हैं। इस सड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के मामला के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम को किया है। जिसके कारण गिधौरी से सरसीवा मुख्य मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लगी है। शिवरीनारायण मेला के चलते रोड में भारी आवाजाही है। पुलिस किसी तरह ग्रामीणों को हटाने की कोशिश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *