The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मेडिकल लीव पर अपने गृहग्राम गए जवान को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, गंगालूर थाने ने दी अंतिम सलामी

Spread the love

बीजापुर/रायपुर। छुट्टी लेकर अपने घर लौटे एक पुलिस जवान की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। 22 वीं वाहिनी में पदस्थ सीएएफ के आरक्षक अर्जुन कुड़ियम तबियत बिगड़ने से वजह से मेडिकल लीव पर अपने गृहग्राम धनौरा आए थे। यहां वे अपना ईलाज करा रहे थे। लेकिन गुरुवार की दरमियानी रात आरक्षक अर्जुन कोड़ियम की नक्सलियों ने हत्या कर दी। जवान के शव को गंगालूर एरिया के मड़कमपारा रेड्डी रोड पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं। घटना के बाद पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह जवान के शव को बरामद किया। जिसके बाद शहीद आरक्षक को थाना गंगालूर में अंतिम सलामी दी गई और शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *