The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

राम रहीम का 21 दिन की फरलो खत्म,सुनारिया जेल पहुंची राम रहीम की गाड़ी

Spread the love

THEPOPATLAL डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो खत्म होने के बाद सोमवार को सुनारिया जेल लौट आया। राम रहीम ने 11ः50 बजे सुनारिया जेल में एंट्री ली। डेरा प्रमुख के पहुंचने के मद्देनजर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई और आसपास के क्षेत्र में भी घेराबंदी की गई है। फरलो खत्म होने के बाद राम रहीम सोमवार को करीब 11:00 बजे गुरुग्राम स्थित डेरे के नामचर्चा घर से निकला। करीब 50 मिनट का सफर तय कर राम रहीम सुनारिया जेल में पहुंच गया। 10 गाड़ियों का काफिला उसके साथ रहा। जेल और आसपास के इलाके में सुरक्षा के लिए 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को लगाया गया। वहीं एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब,डीएसपी सज्जन सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *