The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धर्मस्व मंत्री ने किया राजिम पुन्नी मेला समापन समारोह तैयारियों का जायजा

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”
राजिम। प्रदेश के गृह मंत्री एवं धार्मिक न्यास व धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज शाम राजिम माघी पुन्नी मेला समापन समारोह संबंधी तैयारियों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच, महानदी आरती, बैठक व्यवस्था, लक्ष्मण झूला और अन्य तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान कलेक्टर नम्रता गांधी भी मौजूद थी । उन्होंने कुलेश्वर मंदिर का दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना भी की।
मंत्री साहू ने कहा कि लक्ष्मण झूला का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान का अवलोकन और चैतन्य देवियों की झांकी का दर्शन भी किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया, एसडीएम श्री अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर अनुपम आशीष टोप्पो, जल संसाधन, नगर पालिका, लोक निर्माण, पीएचई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor