The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से फोन पर की बातचीत

Spread the love

THEPOPATLAL प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने फोन पर बातचीत में यूक्रेन के खिलाफ “रूसी आक्रमण” पर बातचीत की और सहमति जताई कि दोनों पक्षों के बीच जल्द से जल्द युद्धविराम हो। भारत में फ्रांसीसी दूतावास ने मोदी-मैक्रोन वार्ता के एक दिन बाद बुधवार को रीडआउट से बातचीत में यह बात कही। इसने कहा कि दोनों शीर्ष नेताओं ने यूक्रेन में मानवीय संकट गंभीर चिंता का विषय है। विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस संकट पर ठोस रूप में अपनी बात रखने पर सहमति व्यक्त की। यूक्रेन के खारकीव शहर में 02 मार्च को गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की दुखद मौत भी चर्चा में रही। फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारतीय छात्र की मौत पर दुख प्रकट किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor