The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई,6 लोगों की हुई मौत

Spread the love

महासमुंद। ओडिशा के नुआपड़ा में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ओडिशा के नुआपड़ा जिले के जोंक थाना अंतर्गत सुनसुनिया में एक तेज रफ्तार आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गयी और पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक बालक व एक महिला समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई है। घटना के वक्त कार मृतक सुगनाथ चला रहा था। बताया जा रहा है कि, सभी एक शादी समारोह में शामिल होने सिंधीकेला जा रहे थे। सुनसुनिया स्थित महामाया कालेज के पास नुआपड़ा-बरगढ़ बीजू एक्सप्रेस वे पर कार सड़क से करीब दस फिट नीचे उतर गयी और पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, जोंक व नुआपड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इन लोगों की हुई मौत
मृतकों की पहचान प्रदीप मल्लिक 50 वर्ष, बसंती मल्लिक 45 वर्ष, शत्रुघ्न प्रधान 65 वर्ष, जगदीश साहू 37 वर्ष, मानस साहू 12 वर्ष व सुगनाथ भोई 50 वर्ष के रूप में हुई है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *