The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ओपन स्कूल के छात्र-छात्रों के लिए बड़ी खबर,अब असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता हुआ खत्म

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस साल 10वीं- 12वीं दोनों ही बोर्ड परीक्षा में असाइनमेंट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इसी तरह इस साल छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से सत्र 2021- 22 के लिए वार्षिक परीक्षा के लिए भी असाइनमेंट की अनिवार्यता नहीं है। ओपन स्कूल के सचिव ब्रृजेश बाजपेयी ने बताया कि पिछले साल कोरोना संक्रमण अधिक होने के कारण असाइनमेंट दिया गया था ,इस बार हमने असाइनमेंट ही नहीं दिया था।
बता दें कि पिछले साल ओपन स्कूल ने दो-दो असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य किया था। जिन परीक्षार्थियों ने असाइनमेंट जमा नहीं किया था उनको परीक्षा की पात्रता देने से इंकार किया गया था। इसके बाद लगभग सभी परीक्षार्थियों ने असाइनमेंट जमा कर दिया था। असाइनमेंट जारी नहीं होने से एक बात तो तय हो गई है कि इस बार ओपन स्कूल की भी तमाम परीक्षाएं आफलाइन परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित की जाएंगी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा एक अप्रैल से शुरू होकर दो मई तक चलेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor