The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एयरपोर्ट बनने की सुगबुगाहट के चलते उलनार में भूमाफिया हुए सक्रिय

Spread the love
“सुभाष रतनपाल जर्नलिस्ट”

जगदलपुर। जमीन का काम करने वाले कारोबारी एक बार फिर से सक्रिय होते जा रहे है, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि ग्राम पंचायत उलनार विकासखण्ड बकावंड में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तर्ज पर बन रहा है। इसे देखते हुए जमीन दलालों द्वारा आसपास जमीन को कम कीमतों में खरीदकर उसे अधिक मूल्य में बेचा जा रहा है, इस खरीददारी में हर वर्ग के लोग जमीन को खरीद फरोख्त में लग गए है, जिसे देखते हुए गाँव के ग्रामीणों शुक्रवार को एकत्रित होकर अपने जमीन को नपवाने के लिए पटवारी को बुला लिए, मामले के बारे में जानकारी देते हुए गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय प्रशासन की ओर से बकावंड के ग्राम उलनार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तर्ज पर बनाने की कवायद शुरू किया, जिसमें 229 हेक्टेयर जमीन शासन व 31 हेक्टेयर जमीन निजी लिया गया, चुकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तर्ज पर बनाने का है, जिसकी जानकारी लगने के बाद शहर के सक्रिय जमीन भूमाफियाओं ने अपना जगह उलनार को बना लिया, जहां गाँव के सीधे साधे ग्रामीणों को अपनी बातों के जाल में फसाकर उनसे उनकी जमीन को कम दामों में खरीदकर उसे महंगे दामों में बेचा जा रहा है, लगातार ग्रामीण भूमाफियाओं के जाल में फस कर अपनी जमीनों को कम कीमतों में बेच रहे है, जब ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पटवारी को दि और अपनी जमीनों को नपवाने का काम शुरू कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *