Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया

Spread the love

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव महाविद्यालय धमतरी में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में यातायात उप पुलिस अधीक्षक चंद्रा द्वारा 4- ई -ट्रैफिक इंजीनियरिंग, ट्रैफिक एजुकेशन,ट्रैफिक इनफोर्समेंट, मेडिकल केयर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वाहन चलाते समय प्रमुख बातों को ध्यान रखने के लिए बताया गया।
जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस,आरसी बुक,प्रदूषण प्रमाण पत्र यह दो पहिया वाहन में रखें एवं चार पहिया वाहन में दो कागजात और रखना पड़ता है जिसमें गाड़ी का फिटनेस एवं परमिट अपने साथ वाहन चलाते समय रखना चाहिए, जिससे चलानी कार्यवाही से बचा जा सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में जानकारी दिया गया, मोटर व्हीकल एक्ट तहत यातायात के कौन से नियम को तोड़ने पर क्या कार्यवाही कि जाती है एवं कितना जुर्माना लिया जाता है,के संबंध में बताया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor