The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण टीम ने जिले के दौरा कर कोविड-19 से मृतकों के परिजनों को दी गई सहायता राशि के संबंध मे ली जानकारी

Spread the love

बेमेतरा। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र नई दिल्ली की टीम ने कल बेमेतरा जिले के दौरा कर कोविड-19 से मृतकों के परिजनों को दी गई सहायता राशि के संबंध मे जानकारी ली। इस टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र के संचालक डॉ. सुजीत के सिंह, संयुक्त संचालक डॉ. हिमांशु चौहान, राज्य रोग नियंत्रण केन्द्र के एसएसओ डॉ धमेन्द्र गवई ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक ली। ज्ञात हो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार कोविड-19 से मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये के मान से सहायता राशि दिए जाने का आदेश है। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ अनिल बाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी, डीएचओ डॉ. प्रदीप घोष, डीएसओ डॉ. ज्योति जसाठी सदस्य सीडीएसी कमेटी डॉ. दीपक मिरे, डॉ. अविनाश बन्जारे शामिल हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor