The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल नया रायपुर सेरीखेड़ी के गिरफ्तार आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं से मिलने सिविल लाइन थाने पहुंचे

Spread the love

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल नया रायपुर सेरीखेड़ी के गिरफ्तार आंदोलनकारियों से मिलने सिविल लाइन थाने पहुँचे।उन्होंने आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि डरने की कोई बात नहीं हम आपके साथ हैं।उल्लेखनीय है कि नया रायपुर के सेरीखेड़ी में होली के दिन 17 मार्च को 157 परिवारों को उजाड़ने का नोटिस दिया गया था जिसमें 21 तारीख तक उन्हें अपना घर खाली कर देना था। नोटिस से आक्रोशित और भयभीत ग्रामीण विरोध स्वरूप कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए सेरीखेड़ी से पैदल चलकर रायपुर राजधानी पहुंचे जहाँ उनसे ज्ञापन लेने के बजाय ग्रामीणों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया। इस दमनात्मक कार्रवाई में 12 लोगों को गिरफ्तार कर गैर जमानती धाराएं लगा दी गईं।
आज का मुलाकात में श्री अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय एवं धार्मिक त्यौहार के दिन नोटिस दिया जाना बर्बरता पूर्ण एवं तानाशाही पूर्ण कार्रवाई है, जो पूरी तरह निंदनीय है। सिविल लाइंस थाने में गिरफ्तार भाजपा ग्रामीण जिले के अध्यक्ष अभिनेश कश्यप, कार्यकर्ता एवं जन सामान्य से उन्होंने कहा कि उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है हम उनके साथ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor