The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सिटी पुलिस शहर में ही नही रोक पा रही अवैध शराब की बिक्री,आबकारी विभाग के पहुँच से दूर

Spread the love
“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। शहर में इन दिनों मोहल्ले में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री जोरो पर है। लेकिन कोतवाली पुलिस इसे रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। वही आबकारी विभाग के पहुँच से बाहर है। शहर में कई चौक व मोहल्ले में शराब की बिक्री हो रही है। जिसके कारण शहर का माहौल दिन ब दिन खराब होते जा रहा है। शहर के घटिया रोड़, लोहारा रोड सुमित बाजार के पास, देवार पारा, गंगा नगर सहित कई मोहल्ले में शराब की बिक्री हो रही है। शाम होते ही यहां अवैध राशब बिक्री करने बाजार लग जाता है। चखना की दुकान भी खुल गए है। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस अवैध राशब बिक्री रोकने कोई ध्यान नही दे रही है। जिसके कारण शहर में अवैध राशब का काम फलफूल रहा है। जबकि इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को भी है, लेकिन अवैध राशब बेचने वालों पर कोई शिकंजा नही कसा जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *