Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

इंडियन कॉफी हाउस में कमरा बुक करा खेल रहे थे जुआ,पांच गिरफ्तार

Spread the love


दुर्ग । इंडियन हॉकी हाउस के कमरे से जुआ खेलते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों का नाम विक्की जसवानी, दीपक रतनानी, श्याम भवनानी, रितेश मंगलानी, स्वप्निल कुमार जैन है जिन्हें गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग दुर्ग शहर के बड़े कारोबारी हैं ये लोग इंडियन कॉफ़ी हाउस में रूम बुक कर जुआ खेल रहे थे. सीएसपी दुर्ग की टीम ने रविवार को बीती देर रात छापेमारी करके यहां से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 37 हजार रुपए नगद व 52 पत्ती जब्त किया है. सीएसपी दुर्ग जितेंद्र यादव ने बताया कि दुर्ग रेलवे स्टेशन के सामने इंडियन कॉफी हाउस संचालित है. वहां के स्टाफ ने रविवार देर रात उन्हें फोन करके सूचना दी थी कि कुछ लोग उनके यहां रूम लेकर ठहरे हुए हैं. वह लोग रूम के अंदर जुआ खेल रहे हैं. दुर्ग सीएसपी व आईपीएस जितेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ जाकर इंडियन कॉफी हाउस के उस कमरे में रेड मारी. जब पुलिस ने रूम को खुलवाया तो वहां पांच लोग जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से ताश पत्ती व नगदी रकम जब्त किया।

‘‘संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor