The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शराबी प्रधान पाठक को संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

Spread the love

कोरिया। कोरिया जिले के विकासखंड खड़गंवा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गढ़तर के प्रधान पाठक जोखन लाल भगत को विद्यालयीन समय में शराब पीकर विद्यालय आने तथा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण संयुक्त संचालक लोक शिक्षण हेमन्त उपाध्याय के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार प्रधान पाठक भगत के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लघंन मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। प्रधान पाठक का निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भरतपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *