The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने दिनदहाड़े किया आग के हवाले, आसपास बैनर लगाकर ठेकेदारों को दी चेतावनी

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। आमाबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है व सड़क निर्माण कार्य में लगे करीब 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।
वहीं अपनी दहशत कायम करने आगजनी की घटना को अंजाम देने का बाद आस पास में भारी मात्रा में बैनर लगाये है जिसमें किसकोडो एरिया कमेटी का जिक्र किया गया है साथ ही सड़क निर्माण कार्य के ठेकेदार को काम बंद करने की धमकी देते हुए जन अदालत में सजा देने की बात कही है। आमाबेड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों पर पखवाड़े भर के भीतर आगजनी की यह दूसरी घटना है। इसके पहले कलमुचे में भी नक्सलियों ने ऐसे ही सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की थी। जानकारी के अनुसार आमाबेड़ा क्षेत्र में ईरागांव अर्रा मार्ग पर मातला ब में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जहाँ मंगलवार की दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के आस पास की है नक्सलियों ने रोड रोलर, पानी टैंकर, ट्रैक्टर सहित लगभग 7 वाहनो को फूंका है। आगजनी के चलते वाहन व मशीने धू-धू कर जलते रहे। एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *