The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ चुनावी मैदान में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे रोड शो

Spread the love

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ उपचुनाव में मतदान के लिए अब सिर्फ 2 दिन का वक्त बचा है। यहां 12 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों ने पूरा जोर इस क्षेत्र में लगा दिया है। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद चुनावी मैदान में डंटे हैं। वो पिछले कई दिनों से यहां प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शनिवार को 2 जगह पर रोड करने वाले हैं। इसके अलावा को एक स्थान पर आमसभा में संबोधित भी करेंगे।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक,मुख्यमंत्री भूपेश सुबह 11.30 बजे रायपुर से रवाना होकर दुर्ग पहुंचे हैं। यहां वो दुर्ग जिले के रिसामा गांव में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह यहां से राजनांदगांव जिले के कानीमेरा गांव जाएंगे। जहां वे आमसभा को संबोधित करेंगे।
कानीमेरा में एक घंटा बिताने के बाद सीएम 3.30 बजे छुईखदान शहर पहुंचेंगे। यहां वे 4.30 बजे तक रोड शो करेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए वोट मांगेंगे। इस रोड शो के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे खैरागढ़ शहर जाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor