The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

चिनूक ने भारत में सबसे लंबी नॉन-स्टॉप उड़ान का बनाया रिकॉर्ड

Spread the love

THEPOPATLAL भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर CH-47F (I) चिनूक ने सोमवार को भारत में सबसे लंबी उड़ान का रिकॉर्ड बनाया। चिनूक हेलिकॉप्टर ने चंडीगढ़ से असम के जोरहट के लिए नॉन स्टाप उड़ान भरी। 1,910 KM की दूरी को साढ़े सात घंटे में बिना रुके पूरी कर चिनूक ने नॉन स्टाप सबसे अधिक दूरी की उड़ान भरने का रिकॉर्ड बनाया। चिनूक हेलिकॉप्टर की इस उड़ान ने हर किसी को चौंका दिया। देश में पहली बार किसी हेलिकॉप्टर ने यह कारनामा किया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि चिनूक हेलिकॉप्टर ने असंभव को संभव कर दिखाया है। इस हेलिकॉप्टर ने एक बार फिर अपनी क्षमता को साबित किया है। भारत ने चिनूक हेलिकॉप्टर अमेरिका से खरीदे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *