The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लूटपाट में सफल नहीं होने पर पीट पीटकर मजदूर की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर के डीडी नगर थाना में लूटपाट की नीयत से एक मजदूर की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने श्रमिका का रास्ता रोककर उसे इस कदर मारा कि कुछ ही देर में सड़क पर पड़े पड़े ही उसकी मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना को अंजाम देने वालों की उम्र 18, 23 और 21 साल है।मिली जानकारी के ​अनुसार बी एस यू पी कॉलोनी की तरफ जाने वाली हाईवे से लगी सर्विस रोड पर 13 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे तीनों बदमाशों ने साइकिल से अपने घर लौट रहे भीम निर्धा नाम के श्रमिक का रास्ता रोका। भीम के पास से कैश और मोबाइल लूटने की कोशिश की। जब कामयाब नहीं हो पाए तो तीनों ने मिलकर भीम को खूब पीटा रास्ते में पड़े पत्थरों से भी भीम पर हमला किया । उसकी जेब में पड़े कुछ रुपए और उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गए।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज पर देखा की एक बाइक पर तीन युवक भागते नजर आए इसी के जरिए पुलिस तीनों बदमाशों तक पहुंची।
आरोपियों के नाम
यमन उर्फ अमन चतुर्वेदी 18 साल,विजय घृतलहरे 23 साल और ताराचंद उर्फ तारा 21 साल ये तीनों डीडी नगर इलाके के ही रहने वाले हैं ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor