The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दरवाजा खोल कर सोना पड़ा महंगा,चोर घर में घुसकर नगदी व मोबाइल ले उड़े

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में दरवाजा खोलकर सो रहे घर में चोरों ने घुसकर नगदी 20000 रुपये एवं 2 नग मोबाइल चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बंजारी नगर बीरगांव निवासी देवेन्द्र तिवारी 31वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 18 अप्रैल को अपने परिवार के साथ सो रहा था। रात में दरवाजा खुला छोड़ दिया था,जब उसकी सुबह नींद खुली तब देखा की बिस्तर पर रखा उसका दोनों मोबाइल नही है तथा दराज में रखा 20000 रुपये भी गायब थे। किसी अज्ञात चोर ने खुले दरवाजे से प्रवेशकर मोबाइल व रुपये चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है।
‘संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *