Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCNational

भगवंत मान सरकार ने कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता देख जारी किया नई गाइडलाइन

Spread the love

पंजाब। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता देख नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। नई गाइडलाइन में कहा गया है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, ट्रेन, एयरक्राफ्ट, टैक्सी में लोगों को मास्क लगाना जरूरी है। साथ ही सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल्स, डिपार्टमेंटल स्टोर्स में मास्क पहनना होगा। स्कूलों में स्टूडेंट्स, टीचर्स और स्कूल के दूसरे स्टाफ को भी मास्क लगाना अनिवार्य है। आदेश में कहा गया है कि क्लासरूम में हर किसी को मास्क लगाना पड़ेगा। वहीं, ऑफिस या इनडोर गेम्स वाली जगहों पर भी लोग मास्क लगाएं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor