The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विकासखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित,जन चौपाल लगाकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और राजस्व ने सुनी लोगों की समस्याएं

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी समय में सभी विधानसभा का दौरा कार्यक्रम आयोजित है जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व एसपी संतोष सिंह के निर्देशानुसार ग्राम सहसपुर चौकी मोहारा क्षेत्र अंतर्गत राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा जन चौपाल, जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में जानकारी देकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया साथ ही एसडीओपी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल व चौकी प्रभारी मोहारा निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के द्वारा लोगों को अभिव्यक्ति ऐप, साइबर क्राइम व महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दी गई। शिविर में पुलिस विभाग से संबंधित कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए। उपस्थित बुजुर्ग लोगों से उनका हालचाल जानकर उन पर किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी लेकर समर्पण अभियान चलाया गया।शिविर में उपस्थित एसडीएम गिरीश कुमार रामटेके व तहसीलदार डोंगरगढ़ राजू पटेल के द्वारा राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्राम में किसी भी प्रकार की समस्याएं होने पर तत्काल निराकरण करने के निर्देश सभी विभागों को देते हुए राजस्व से संबंधित समस्याएं सुनी गई, जिसमें विभिन्न मामलो जैसे फ़ावती नामांतरण के तीन, रिकॉर्ड दुरुस्ती के सात, ऑनलाइन नामांतरण के चार, डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका के दो, आय जाति निवास के 22 आवेदन, सी फार्म 4 आवेदन, कुल 40 आवेदन मौके पर निराकरण किया गया । महिला एवं बाल विकास की सीडीपीओ उषा झा के द्वारा ग्राम में सुपोषण अभियान की जानकारी दी गई तथा ग्राम में चिन्हित कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराई गई, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 34 लोगों का बीपी व शुगर चेक कर दवाइयां दी गई।कार्यक्रम में जनपद सीईओ डोंगरगढ़, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व राजस्व के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच ग्राम सहसपुर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *