The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

breaking news राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर कार दुर्घटना में 5 लोगों की जलकर मौत

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव।बीती रात राजनांदगांव -खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई। एक राहगीर अनुसार व प्राथमिक रूप से प्रतीत होता है की पुलिया में टकराकर पलटने से ऑल्टो गाड़ी में रात 12-1 बजे के बीच आग लग गई, जिसमे खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी अटेंड के बाद लौट रहे थे। मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय तीन बेटियां थी। थाना ठेलकाडीह प्रभारी सतीश पुरिया व एसडीओपी खैरागढ़ सिन्हा रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है।

मृतकों में सकल जैन श्री संघ के सम्मानीय कोचर परिवार के
श्री सुभाष कोचर
श्रीमती कांति देवी कोचर
सुश्री भावना (रानी) कोचर
कुमारी वृद्धि (गोलू) कोचर
कुमारी पूजा कोचर
का बालोद से वापसी के समय रात्रि 2:00 बजे के आसपास सिंगारपूर के पास हृदय विदारक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण निधन हो गया।


Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor