Monday, November 16, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जमीन संबंधीत विवाद नही सुलझने पर ,युवक ने पिया कलेक्ट्रेट में जहर

Spread the love

रायगढ़।रायगढ़ कलेक्ट्रेट में गुरुवार दोपहर एक युवक ने चूहा मारने का जहर पी लिया। इसके बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलते देख आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दरअसल, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसने जेब से चूहा मारने की दवाई निकाली और देखते ही देखते पी गया। पहले तो लोगों को कुछ समझ नही आया लेकिन जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और डायल -112 को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस कलेक्ट्रेट पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। शुक्रवार को जब उसे होश आया तो घटना का कारण सामने आई। पता चला है कि धर्मजयगढ़ के प्रेम नगर निवासी गौतम मंडल (21) पुत्र बंकिम चंद मंडल का उसके चाचा से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। गौतम ने इसे लेकर थाने में भी शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह कलेक्ट्रेट पहुंचा था और वहां उसने जहर पी लिया।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor