The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गेट का ताला तोड़कर दो-पहिया चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर। टिकरापारा इलाके में गेट का ताला तोड़कर आंगन में खड़ी एक्टीवा चोरी कर लेने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक LIG-16 दावडा कालोनी पचपेडीनाका रायपुर निवासी आदर्श गोलछा 30.04.2022 को रात्रि करीबन 11.00 बजे एक्टीवा 5G क्रमांक CG04-ML-1141 को अपने घर के आंगन में खडी कर बाहर गेट में ताला लगाकर घर अंदर सो गया था जब सुबह दूुसरे दिन उठा तब एक्टीवा घर के आंगन में नही था बाहर गेट का ताला टुटा हुआ था। कोई अज्ञात चोर रात्रि में घर के बाहर गेट में लगे ताला को तोड़कर आंगन में खड़ी एक्टीवा चोरी कर लिया था। इसी तरह शिव नगर त्रिमूर्ती मंदिर के पास मठपुरैना टिकरापारा निवासी​ ​हरिशंकर साहू 32 वर्ष 27 अप्रैल की देर रात अपने घर के सामने बाइक हिरो स्पलेंडर प्रो.क्लासिक क्रमांक CG04-HM-7606 का हेंडल लॉक करके खड़ी किया था। सुबह उठा तब बाइक गंतब्य स्थान पर नही था,आस—पास कई दिनों तक वह तलाश करते रहा नही मिलने पर अंत में टिकरापारा थाने में 1 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
आपकों बता दें कि राजधानी रायपुर में लगातार दो—पहिया चोरी के मामले सामने आ रहे। शहर के अलग—अलग इलाके से आये दिन बाइक चोरी हो रही है। राजधानी के चौक—चौराहों पर अपराधियों पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरा लगाये गए। इसके बावजूद भी अपराधियों पर लगाम नही लग पा रहा है चोर निश्चिंत होकर लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। आखिर चोरी के बाइक कहा खपाई जा रही है इसकी भी जांच होनी चाहिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *