The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जन समस्या समाधान शिविर कार्यक्रम मे शामिल हुए नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप भानपुरी।

Spread the love

जन समस्या समाधान शिविर में फरसागुडा मे छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा जिला प्रशासन आज इस समाधान शिविर में आमजनता के समस्याओं का निराकरण करने आये हैं, जहां आप लोगों की समस्याओं का निराकरण होगा। उन्होंने कहा सभी अधिकारी छत्तीसगढ़ सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। खाद्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विभिन्न प्रकार के पेंशन स्वीकृत कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारा जिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रहा है। जिला अस्पताल में अब सभी प्रकार के बीमारियांे का इलाज किया जा रहा है। यहां अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिससे लोगों को बेहतर ईलाज मिल रहा है। विधायक चंदन कश्यप ने आज अपना बीपी   चेक करवाया इस मौके पर सरपंच दुरुपती नेताम.गोलू नाग . संजू कश्यप, फगनू बघेल, दुकारू कश्यप, विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की एसडीएम जनपद सीईओ तहसीलदार एंव विभिन्न विभाग के अधिकारी ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *