The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

Breaking-उड़िसा से रायपुर होकर नागपुर जा रहे ट्रक से 24 लाख का गांजा जब्त,चालक-परिचालक गिरफ्तार

Spread the love

”संजय चौबे”


रायपुर । पुलिस ने गांजा तस्करी की सूचना पर एक ट्रक से 24 लाख का गांजा जब्त कर ट्रक चालक व परिचालक को ​गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 15 मई को उरला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की उड़िसा से एक ट्रक में गांजा भरकर रायपुर के रास्ते नागपुर की ओर जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सिक्स लेन कन्हेरा सांई निर्मल कंपनी के सामने रोड उरला के पास पहुंचकर ट्रक आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही उक्त ट्रक क्रमांक OR-04 H-0865 के विधानसभा रोड से कन्हेरा होते हुए टाटीबंध की ओर जाते समय घेराबंदी कर पकडा गया। चालक एवं परिचालक को उनका नाम पता पुछे जाने पर ट्रक चालक ने अपना नाम रंजन कुमार साहू पिता निराकार साहू उम्र 44 साल निवासी कंचुडू थाना हिंजडी काटू जिला गंजम उडिसा तथा परिचालक ने अपना नाम मिटठु पदयाली पिता भास्कर पदयाली उम्र 32 साल निवासी कोकोरोडा थाना पाटपुर जिला गंजम उडिसा बताया। तथा दोनो ने पूछताछ मे ट्रक मालिक रंजनबाबू का नाम बताया तथा उसका मोबाईल नबंर दिया। जिसके द्वारा ट्रक मे मादक पदार्थ गांजा को रखने के बाद पांच हजार रूपये दिया गया है। तथा उक्त मादक पदार्थ नागपुर में एक अन्य व्यक्ति मिलेंगा जो बतायेगा की माल कहां खाली करना है। वापस आने पर ट्रक मालिक दोनों को 10—10 हजार रूपये देने की बात कही है। ट्रक के अंदर चेक करने पर 16 बोरी में भरा 4 क्विंटल 80 किलों गांजा बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत 24 लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने गांजा व ट्रक जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor