The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ कोमा में

Spread the love

संतोष सोनकर की रिपोर्ट

राजीम। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पूरे विश्व भर में 15 व 16 मई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर घर-घर में गायत्री यज्ञ किया जा रहा है इसी कड़ी में गायत्री मंदिर राजिम के मार्गदर्शन में ग्राम कोमा में भी अलग-अलग घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें डॉ रामकुमार साहू , बैशाखू राम साहू, संतोष साहू शिक्षक, तुला राम साहू संगीतकार, यशवंत साहू, बसंत साहू, गणेशु साहू ने भी अपने-अपने घरों में परिवार सहित गायत्री यज्ञ का आयोजन किया, इस अवसर पर डॉ रामकुमार साहू ने यज्ञ के संबंध में बताया कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है एवं अनेक प्रकार के कीटाणु यज्ञ के धुआं से नष्ट होते हैं वही तुलाराम साहू ने भी कहा कि सभी अपने अपने घरों में जरूर यज्ञ करें एवं यज्ञ से सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *