The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान के अंदर छत के रास्ते घुसकर नगदी व गहने चोरी

Spread the love


रायपुर । सूने मकान में छत के रास्ते कमरे में घुसकर आलमारी में रखा नगदी रुपये एवं सोने—चांदी के जेवर चोरी लेने की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक शितला मंदिर पंडरी तलाब रायपुर सुरेश दुबे उर्फ धन्नु 52 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी घर में ताला लगाकर विवाह कार्यक्रम में परिवार सहित 14 मई को कवर्धा गया था।15 मई की रात 12.30 बजे वापस घर आया तब ताला खोलकर अंदर घुसा तब घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा अंदर कमरे में आलमारी का ताला लॉक हुटा था।चेक करने पर उसमें रखा नगदी 30 हजार रुपये एवं सोने की अंगुठी तथा चांदी के जेवर गायब थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर आलमारी का लॉक तोड़कर नगदी रुपये तथा सोने—चांदी के गहने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।
संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor