Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार ही जिम्मेदार – दीपिका

Spread the love

“नरेश भीमगढ़ की रिपोर्ट”

कांकेर। देश में एक बार फिर रसोई गैस के सिलेण्डर के दाम में 3.50 रूपये वृद्धि से अब कांकेर के उपभोक्ताओं को 1091 रूपये में सिलेण्डर खरीदनी पडे़गी, केन्द्र सरकार के द्वारा लगातार रसोई गैस के कीमतों में बढ़ोत्तरी किये जाने से आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। घरेलू गैस के सिलेंडरों में बढ़ती कीमतों को लेकर शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपिका श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है उन्होंने कहा कि डीजल के साथ घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों की वजह से पूरे देश भर के महिलाओं के माथे पर एक चिंता की लकीर खींच दी हैए खाद्य पदार्थों के साथ घरेलू गैस के दाम बढ़ने से गृहणियों के लिए अब घर चलाना आसान नहीं है उन्हें घर चलाने में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र की सरकार बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने पूरी तरह से विफल हो चुकी है बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता पर व्यापक असर पड़ रहा है। तेजी से बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गरीब तबको ही नहीं संपन्न लोग भी महंगाई से परेशान हैं। खाद्य सामग्रीए वस्त्रए निर्माण सामग्रीए इलेक्ट्रोनिक्स समेत दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली हर वस्तु की कीमत काफी बढ़ गई है। केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण ही घरेलु गैस पेट्रोल डीजल के कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor