The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कैबिनेट मंत्री अकबर श्रीराम मंदिर निर्माण समिति को देंगे तीन लाख रूपए का सहयोग

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। शहर के शंकर नगर में श्री राम जी का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज शनिवार को श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों और वार्ड वासियों ने मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग के लिए आग्रह भी किया। अकबर ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपने विधायक निधि से तीन लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण की भव्यता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। शंकर नगर वार्ड वासी एवं मंदिर निर्माण समिति ने इस सहयोग के लिए अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, कलीम खान, पार्षद मोहित महेश्वरी, अशोक सिंह, प्रशांत परिहार, मनोज दूबे, दीपक ठाकुर, लेखा राजपूत, राजा द्विवेदी, आदित्य शर्मा, राजबहादुर सिंह, सुजल यादव, भुनेश्वर पटेल, अमित शर्मा, कीर्तन देवांगन सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor