The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नाबालिग और ​महिला को कबाड़ी वाले ने बुरी तरह पीटा,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के गनियारी में नाबालिग ने घर के बर्तन को कबाड़ी के पास बेच दिया। बर्तन वापस लेने गई महिला और उसके बेटे की कबाड़ी ने पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोटा क्षेत्र के गनियारी में रहने वाली इंदिरा सूर्यवंशी रोजी मजदूरी करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके 14 वर्षीय बेटे ने घर के बर्तन को बेच दिया। पूछताछ करने पर उसने कबाड़ी उमेश सूर्यवंशी के पास 100 रुप्ए में बेचना बताया। इस पर महिला ने बेटे को बर्तन वापस लाने कहा। उसने बर्तन लाने के लिए अपनी मां से रुप्ए मांगे। 30 सितंबर की दोपहर महिला ने अपनी मां जमुना सूर्यवंशी को रुपए देकर बर्तन लाने कहा। इस पर वह अपने नाती को लेकर बर्तन लेने गई। महिला ने रुपए देकर अपने समान वापस मांगे। इस पर कबाड़ी महिला और नाबालिग से गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने उसने नाबालिग की पिटाई की। बीच-बचाव करने पर उसने महिला को भी पीट दिया। मारपीट से घायल महिला ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद महिला ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *