The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मानसून के केरल पहुंचते ही राज्य में होगी बारिश,2 दिनों में मानसून के केरल पहुंचने की है संभावना

Spread the love


रायुपर । मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में मानसून के केरल पहुंचने की अनुमान है। यहां पहुंचते ही मानसून और सक्रिय हो जाएगा। इसके असर से राज्य में दो दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
केरल में बढ़ रहे मानसून की सक्रियता और द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश में मौसम इसी तरह बना रहेगा। हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से दक्षिण बिहार तक दशमलव नौ किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है।कुछ क्षेत्रों में अधड़ चलने की संभावना है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor