Monday, November 16, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

डिज्नी लैंड मेले झूला पर सवार लोगों की जान हवा में अटकी,कड़ी मशक्कत के बाद​ निकाला गया झूले से बाहर

Spread the love

कोरबा/रायपुर ।कोरबा जिले में डिज्नी लैंड मेले में तकनीकी खराबी की वजह से झूला उॅचाई पर जाकर अचानक रुक गया। इससे झूले में बैठे सभी लोग उल्टे हवा में लटक गए। करीब 30 फीट ऊंचाई पर फंसे लोगों को देख उनके परिजनों का डर से बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद झूले को नीचे लाकर लोगों की जान बचाई। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​जानकारी के मुताबिक मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार से रिकांडो बाइपास मार्ग पर डिज्नी लैंड मेला लगा हुआ है। मेले में कई बड़े-बड़े झूले भी लोगों के लिए लगाए गए हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे लोग मेले में लगे हथौड़ेनुमा झूले में लोग बैठे हुए थे। शुरुआत में तो झूला ठीक चल रहा था, लेकिन फिर अचानक ऊपर जाकर हवा में अटक गया। इसके चलते अंदर बैठे लोगों का सिर नीचे और पैर ऊपर हो गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। ऊपर इतनी ऊंचाई पर ऐसे लोगों को फंसे देख परिजनों ने भी हंगामा कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद झूले में फंसे लोगों को निकालने की कवायद शुरू हुई। कर्मचारियों ने किसी तरह से झूले को रस्सी से बांधा फिर उसे लोगों की मदद से खींचना शुरू किया। करीब आधे घंटे तक यह सब चलता रहा। फिर किसी तरह से झूला नीचे आया और लोगों को बाहर निकाला गया। झूले से नीचे उतरने के बाद उसमें फंसे लोग रोने लगे। हादसे में बालको निवासी तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor