The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सिंपलेक्स कंपनी में लगी भीषण आग,करीब 3 करोड़ के नुकसान की आशंका

Spread the love

भिलाई।​भीषण आग लगने से करीब तीन करोड़ रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। भिलाई के सिंपलेक्स कंपनी में देर रात आग गई जिसकी सुचना फायर बिग्रेड को दी गई।सूचना मिलते ही 4 फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जामुल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
​बीती रात करीब 2.30 बजे सिंपलेक्स कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। आग काफी बड़ी थी, इसलिए तुरंत दो दमकल वाहनों को रवाना किया गया। वहां जाकर पता चला कि आग पूरी बिल्डिंग फैल चुकी है। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाना शुरू किया। इसी दौरान दो और फायर बिग्रेड के वाहन भेजे गए। इस आग को बुझाने के लिए 13 अग्निशमन कर्मी 3-4 घंट तक लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया पाया गया। आग लगने से कंपनी का करोड़ों का रखा सामान जलकर खाक हो गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *