Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

किसान के खेत में गड़ा मिला पीतल का हंडा,हंडा जब्त कर पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

धमतरी।धमतरी जिले में मंगलवार को मगरलोड करेली बड़ी क्षेत्र के ग्राम नवागांव बुडेनी के ग्रामीण छविराम निषाद के खेत में एक पीतल का बड़ा बर्तन हंडा मिला जो कि लगभग 25 किलो वजन का है। किसी ने घटना की सुचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंडा कब्जा में लेकर चेक किया तब उसमें नारियल और कौड़ी के सिवाये कुछ भी नहीं था। पीतल का हंडा काफी पुराना प्रतीत हो रहा है,पुलिस व ग्रामीण इसे जादू-टोना मान रही है। फिलहाल पुलिस ने इसे थाना में लाकर जांच कर रही है। करेलीबड़ी चौकी प्रभारी एसआइ संतोष साहू ने बताया कि 31 मई की सुबह ग्राम नवागांव बुड़ेनी के किसान छबिराम निषाद के खेत में एक सालों पुराना पीतल का गुंडी ग्रामीणों ने देखा। गुंडी के अंदर कौड़ी व एक नारियल भरा हुआ था। ग्रामीण इसे अंधविश्वास के चलते हंडा मान रहे थे। फिलहाल पुलिस ने इस गुंडी को जब्त कर थाना लाकर इसकी जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor